Vikas Dubey tried to run after UP STF overturned, Vikas Dubey killed in encounter
उत्तर प्रदेश कानपुर के 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को कानपुर ला रही Up STF टीम की गाड़ी अचानक पलट गई। और विकास दुबे ने इस मौके का फायदा उठा कर पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गाड़ी में मौजूद UP STF के कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को हैलेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। और साथ ही विकास दुबे को भी अस्पताल लागाय गया है। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास अभी जिंदा है या मार गया है ।अभी पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे था वह गाड़ी कानपुर में एंट्री करते ही पलट गई। और इस गाड़ी में UP STF के जवान भी मौजूद थे। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
According to sources, gangster Vikas Dubey attempted to flee after the car overturned. Shots were fired and he has been rushed to a hospital; more details awaited on his condition https://t.co/VPBEQjlcai— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
विकास दुबे पिछले हफ्ते कानपुर के चौबेपुर इलाके के बीकरू गांव में हुई मुठभेड़ का मुख्य आरोपी है, जिसमें हमलावरों के एक समूह ने पुलिस टीम पर कथित रूप से गोलियां चलाईं, जो विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए गई थीं। मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मी मारे गए। दुबे भागने में सफल रहा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया और विकास दुबे को पकड़ने के लिए 5 लाख रुपए का इनाम भी रखा था ।
आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार को सुबह मध्य प्रदेश में उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लगभग एक हप्ता तलाशने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद MP की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम UP STF को सौंप दिया था।