गोरखपुर समाचार ब्यूरो
गोरखपुर सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर पर ही रहकर योग किया। इस योग दिवस पर रविकिशन ने कहा,'फिट रहले क सबसे सरल उपाय बा योग'।योग करने से इंसान हमेशा फिट रहता है।
सांसद रवि किशन की योगदिवस पर योग करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं। उन्होंने कहा- देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज पूरा भारत योग में डूब गया। योग साधना एक ऐसा साधन है जो सरल और सार्वभौमिक है। स्वस्थ रहने के लिए योग साधना सबसे सरल माध्यम है। योग से इंसान निरोग होता है, उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि योग को अपने जीवन में शामिल करें।
स्वस्थ रहना है तो योग करना है - रवि किशन
सांसद रवि किशन ने कहा कि योग यह एक ऐसा साधन है जो कि सरल है और जिसे आप बहुत ही सरलता से करके अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। योग मनुष्य को हमेशा स्वस्थ और निरोगी बनाता है। सभी लोग स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग का प्रयोग करें। भारत का यह सबसे पुराना साधन है। योग से नागरिक स्वस्थ और निरोगी रहेंगे तभी देश भी सही दिशा में प्रगति कर सकेगा। स्वस्थ रहकर ही नागरिक समाज और देश को अपना बेहतरीन योगदान दे सकते हैं।